लिंग छोटा? शायद नहीं
अधिकतर पुरुष जो यह समझते हैं की उनका लिंग छोटा है, उनको यह नहीं पता
की इसमें चिंता करने जैसा कुछ नहीं है, ऐसा अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने
एक हाल ही में लिखे गए लेख में बताया।
लेकिन फ़िर भी ज़्यादा से ज़्यादा पुरुष पूरी दुनिया में डॉक्टरों के पास जा रहे हैं, अपने लिंग को बड़ा करने की आशा लेकर।
कई पुरुषों को तो लिंग का सही औसत लम्बाई और आकार की जानकारी भी नहीं।
लेकिन कुछ और पुरुषों के लिए, यह एक अस्वाभाविक अवस्था है जो की उनके लिए
काफी बड़ी चिंता की बात है।
माप और आकार - औसत और नोर्मल
तो आखिर नोर्मल है क्या? एक सामान्य लिंग का साइज़ करीब 12 सेंटमीटर
होता है जब वो तना हुआ होता है। अगर हम लिंग के आस पास के हिस्से की बात
करें तो उसका औसत माप होता है 11. 5 सेंटीमीटर।
लेकिन लिंग बहुत सारे अलग-अलग माप और आकारके होते हैं, और 12 सेंटमीटर
केवल औसत माप है। यह नोर्मल औसत तने हुए लिंग के बारे में बिलकुल नहीं
बताता, जो की 7 से 18 सेंटमीटर के बीच कुछ भी हो सकता है।
शारीरिक सोच
असल में अधिकतर पुरुष जो की लिंग के माप और आकार की चिंता को लेकर
डॉक्टरों के पास जाते हैं, वो इस नोर्मल औसत लिंग माप और आकार में ही आते
हैं, ऐसा सेक्सोलोजिस्ट की एक पूरी टीम और मनोविशेषज्ञों का मानना है जो की
मिस्र, ब्राज़ील, कनाडा और फ्रांस के हैं। तो फ़िर पुरुष चिंता क्यूँ करते
हैं?
लिंग के माप और आकार को लेकर लोगों की जो समझ है वो पुरुषों की शरीर को
लेकर सोच से जुड़ी हुई है। जिन पुरुषों को लगता है की उनका लिंग बड़ा हैं,
उन्हें लगता है की वो बहुत आकर्षक है, ऐसा एक शोध में पाया गया है जो की
52,000 महिला और पुरुषों को लेकर किया गया है।
कौशल ज़रूरी, साइज़ नहीं
लिंग की लम्बाई को लेकर महिलाएं इतना चिंता नहीं करती, ऐसा शोध में पाया
गया। 84 प्रतिशत महिलाओं ने कहा की वो अपने साथी के लिंग की लम्बाई से
संतुष्ट है। इसकी तुलना में केवल 55 प्रतिशत पुरुषों ने यह कहा की वो अपने
लिंग की लम्बाई से खुश हैं।
ये बहुत आश्चर्य की बात नहीं है की अधिकतर महिलाएं अपने साथी के लिंग की
लम्बाई से संतुष्ट है, ऐसा विशषज्ञों का मानना है। आखिर, साइज़ नहीं,
सेक्स में कुशलता की ज़रूरत होती है। महिलाओं के लिए सेक्स के दौरान लिंग
की लम्बाई इतना ज़रूरी नहीं होती, क्यूंकि उनको ज़्यादातर ऑर्गैज़म उनके
भग-शीशन से होता है। और अधिकतर महिलाओं को केवल पुरुष केलिंग का उनकी योनी
के अन्दर जाने से ऑर्गैज़म नहीं होता।
वो महिलएं भी जीने उनके जी-स्पोट से बहुत ज़्यादा सुख मिलता है, उनके
लिए भी लम्बा लिंग होना ज़रूरी नहीं होता। ये संवेदनशील स्पोट योनी के केवल
5 सेंटीमीटर अन्दर होता है।
गलत जानकारी
हालाँकि ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन बहुत छोटे लिंग भी होते हैं। एक तना
हुआ लिंग अगर 7 सेंटीमीटर से छोटा हो तो उसे छोटा लिंग मना जाता है,
क्यूंकि इससे योनी के अन्दर जाने में फर्क पड़ता है।
लेकिन फिर भी 98 से 100 प्रतिशत पुरुष जो की अपने लिंग के साइज़ को लेकर
चिंता करते हैं, उनके लिंग का साइज़ नोर्मल होता है, ऐसा शोध में पाया
गया। तो आखिर उन्हें ये दुविधा क्यूँ हो जाती है की उनका लिंग ज़्यादा छोटा
है?
लिंग के साइज़ को लेकर गलत जानकारी ही यह परेशानी है। एक तो यह की, लोग
दुसरे लड़कों से लिंग के साइज़ की गलत जानकारी लेते हैं। यह अचमबे वाली बात
नहीं की लड़के जब खुद अपना लिंग नापते हैं तो वो साइज़ डॉक्टर के नापे हुए
साइज़ से ज़्यादा होता है। अपने आप माप करा हुआ तने हुए लिंग की लम्बाई
कुछ 15 सेंटीमीटर से ज़्यादा होती है और मोटाई 12 5 सेंटीमीटर से ज़्यादा।
गलत धारणा
लिंग जब तना हुआ नहीं होता, तब के साइज़ का कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ता।
कुछ लिंग जो तने हुए ना होने पर छोटे लगते हैं, वो तन जाने पर ठीक लम्बाई
के हो जाते हैं। और यह भी ज़रूरी नहीं की तने हुए होने पर अगर लिंग थोडा
लम्बा है तो तन जाने पर और भी ज़्यादा लम्बा हो जाये।
और यह भी हो सकता है की पोर्न फिल्मों की वजह से उनके मन में गलत धारणा
बैठ गयी हों। क्यूंकि पोर्न फिल्मों में पुरुषों के लिंग की लम्बाई कुछ
ज़्यादा ही दिखाई जाती है। पोर्न फिल्मों को देखना और यह समझना की आपके
लिंग का आकर छोटा है ऐसा है जैसे की बास्केटबॉल देखना और ये चिंता करना की
आपको और कद में और लम्बा होना चाहिए।
सब दिमाग में
कुछ पुरुषों के लिए शायद यह परेशानी और भी गंभीर होती है। उन्हें लगता
है की उन्हें कोई असमान्य बीमारी है - और जनांग सम्बन्धी समस्या है। इसका
मतलब यह की वो इस बारें में पागलों की तरह सोचते रहते हैं - जबकि ऐसा कुछ
नहीं होता है। उनको लिंग के आकार और लम्बाई को लेकर बहुत ही गलत ख्याल होते
हैं, यहाँ तक की उन्हें लगता है की लिंग का तने होने पर 20 सेंटीमीटर होना
ज़रूरी होता है। तो उन्हें लगता है की ऑपरेशन से वो अपने लिंग की लम्बाई
बढ़ा सकते हैं। लेकिन इससे वो अपने दिमागी परेशानी को नहीं सुलह सकते, ऐसा
सेक्सोलोजिस्टस का मानना है।
लिंग की लम्बाई बढ़ाना नामुमकिन
बहुत सारे पुरुष जो की डॉक्टरों के पास भागते है अपने लिंग के छोटे होने
की परेशानी को लेकर, उनके लिए सही में ज़रूरत है सेक्स की सही पढ़ाई की।
जब उन्हें यह यह सही से समझ आ जाता है की उनकी लिंग की लम्बाई बिलकुल
नोर्मल है, तो वो लिंग को ऑपरेशन से लम्बा करने का विचार दिमाग से निकाल
देते हैं, ऐसा सेक्स विशेषज्ञों का मानना है। जो पुरुष ऑपरेशन करने की ठान
लेते हैं, उसका अंजाम कुछ ख़ास तो होता नहीं है। केवल एक या दो इंच बढ़
जाने को सफलता मान लिया जाता है और ऐसा भी होता है की कुछ फर्क ही ना
पड़े।
जिन लोगों ने अपने लिंग की लम्बाई बढ़वाई है, वो शायद ही उस से संतुष्ट
हैं और विशेषज्ञों के अनुसार यह काफी जोखिम भरा भी हो सकता है। ऑपरेशन
सिर्फ उन्ही लोगों के लिए ठीक है जिनका वाकई में लिंग का आकार छोटा हैं।
लेकिन उन सभी विज्ञापनों और ईमेल पर आने वाली जानकारी का क्या जिसमे वो
गारंटी देते हैं की वो लिंग की लम्बाई बदहवा सकते हैं? अपने पैसे बचाइए। ये
सब धोखेबाजी होती है।
कम वजन, बड़ा लिंग
सिर्फ एक ही असल कारण है की पुरुष अपने लिंग की लम्बाई को नोर्मल से कम
समझे। अधिकतर लड़के और पुरुष जो अपने लिंग के छोटे होने की चिंता करते हैं,
बात सिर्फ यह यही है की उनका शरीर मोटा है।
ज़्यादा वजन की वजह से आपको अपना लिंग छोटा लग सकता है। अगर गुप्तांग के
आ पास ज़्यादा चर्बी हो तो लिंग का निचला हिस्सा दब सा जाता है। तो आप
जितने मोटे होंगे, उतना ही कम आपका लिंग आपको दिखेगा और महसूस होगा।
तो मतलब उपाय भी केवल एक ही है, वजन कंट्रोल करना, कसरत करना और स्वस्थ्य रहना: यह सब आपके लिंग को उसके पूरे रूप में उभार पायेगा।
collected: http://problemsofsex.blogspot.com/2015/06/blog-post_93.html


0 comments:
Post a Comment